DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में अब दो एनएबीएल प्रमाणित जल जांच प्रयोगशाला, जल गुणवत्ता की जांच में आएगी तेजी


बालोद। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत उपखण्ड डौण्डी के जल जांच प्रयोगशाला को एनएबीएल द्वारा प्रमाणित किया गया, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूर्व में एनएबीएल द्वारा प्रमाणित जल जांच प्रयोगशाला जिला मुख्यालय बालोद में संचालित है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. धनंजय ने बताया कि जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री जन्मजेय महोबे का भी हमेशा प्रयास रहा कि गुणवत्ता युक्त जल जिले के लोगों को मिले और यह लैब बारिश से पहले प्रारंभ हो जाए। अब जिले के मुख्यालय उपखंड बालोद सहित डौंडी और गुंडरदेही में जल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला खुलने से अब पानी की गुणवत्ता जांच करने में तेजी आएगी। इन लैबों में 10 से ज्यादा पैमानों में पानी की जांच की जाएगी, इससे क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त पेयजल मिलेगा।

You cannot copy content of this page