DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वरोजगार हेतु आवेदन 30 जून तक


बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा जिला अंत्यावसायी बालोद में वर्ष 2022-23 हेतु राष्ट्रीय निगम की योजना अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियॉ 30 जून 2022 तक कार्यालयीन समय में संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक-91 में आवेदन फार्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना (01 लाख) अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत आदिवासी महिला सशक्तिकरण(02 लाख), स्मॉल बिजनेस योजना (02 लाख), स्मॉल बिजनेस योजना (03 लाख), टर्म लोन योजना (03 लाख), टर्म लोन योजना (05लाख) उद्योग क्षेत्र, स्मॉल बिजनेस योजना (01 लाख), टर्म लोन योजना (05लाख) कृषि क्षेत्र, स्व.सहायता समूह माइक्रो क्रेडिट (05लाख) कृषि क्षेत्र, पैसेंजर व्हीकल योजना (07.19लाख), स्व.सहायता समूह माइक्रो क्रेडिट (05लाख) सेवा क्षेत्र, ट्रेक्टर ट्राली योजना (10.63 लाख) अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमंाक-91 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page