बालोद। शिक्षक कला साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान मे 13 से 14 जून तक दो दिवसीय शिक्षा महोत्सव का अनूठा आयोजन खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ के 18 जिले के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमे गीत, नृत्य, चित्रकला, साहित्य, कविता पाठ, शैक्षिक प्रदर्शनी, आदि विधाओं को प्रदर्शित किया गया।

सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर सहभागिता दिखाई। इसी तारतम्य मे बालोद जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी विभिन्न क्षेत्रों मे अपनी प्रतिभा को जमकर प्रदर्शित किया। इस महोत्सव में श्रीमती मुनमुन सिन्हा जो की शासकीय प्राथमिक शाला गैन्जी, ब्लॉक डौन्डीलोहारा जिला बालोद में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है, को उत्कृष्ट प्रस्तुति सम्मान एवं नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2022 से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, संगीत व अन्य क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया ।मुनमुन सिन्हा ने बताया कि वे शिक्षक कला साहित्य अकादमी के सयोजक श्री शिवनारायण देवांगन आस तथा पूरी अकादमी की आभारी है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से शिक्षक शिक्षिकाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने और परिमर्जित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। अकादमी द्वारा ऐसा आयोजन वास्तव में कबीले तारीफ है।
