DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओबीसी महासभा ने राज्यपाल, सीएम सहित मंत्रियों के नाम से एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

बालोद। ओबीसी महासभा जिला बालोद छग ने राज्यपाल , मुख्यमंत्री, विपक्ष नेता, मंत्री पंचायत व ग्रामीण विकास के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद को सौंपा है।जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि पिछड़े वर्ग में आने वाले जातियों के साथ अन्याय न हो आवेदन में लिखीत , संपूर्ण विषयों पर ध्यानाकर्षण किया जाए। अन्यथा पिछड़े वर्ग में आने वाले समस्त जातियां आंदोलन हेतु प्रेरित होंगे। जिसे संभालना शासन एवं प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर होगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ओबीसी महासभा जिला बालोद के महासचिव संतोष कौशिक ने कहा कि सरकार पिछड़े वर्गों के लिए चिंतन करें। ओबीसी महासभा अखिल भारतीय स्तर पर प्रदेश जिला विकासखंड तहसील नगर एवं गांव स्तर पर अपना संगठन मजबूत की है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में प्रत्येक विकास खंडों में तहसीलों में अपनी मूलभूत मांगों के संदर्भ में आंदोलित हो रहे हैं। सरकार सभी मांगों को समझ रही है। परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही। इस बात को पिछड़े वर्ग के लोग भली-भांति समझ रही है। राजनीति से परे हट कर शासन प्रशासन चिंतन करें अन्यथा क्या होगा, वो भविष्य के गर्त में हैं। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होंगी।

You cannot copy content of this page