Thu. Sep 19th, 2024

खाद-बीज की किल्लत पर खफा हुए जनपद सदस्य संजय, किसानों के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में, बालोद कलेक्टर को लिखा पत्र

बालोद। कुसुमकसा के रहने वाले जनपद सदस्य संजय बैस ने सोसाइटी में खाद बीज की समस्या से खफा होकर किसानों के साथ मिलकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों के साथ मिलकर वे सड़क पर उतरेंगे और बड़े आंदोलन करेंगे। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर सोसाइटी में पर्याप्त खाद बीज व्यवस्था की मांग की है। मानसून सर पर है और इधर सोसाइटी में खाद बीज की किल्लत बनी हुई है। जनपद सदस्य संजय बैस ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही सोसायटियों में रासायनिक खाद भेजने की मांग करते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है। जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया कि किसान मानसून का इंतजार कर रहे है क्षेत्र में शीघ्र धान बोआई का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। किसान बोआई के पूर्व अपने सारे संसाधन की तैयारी कर लेते है। लेकिन आज तक ना धान की बीज ना ही खाद उपलब्ध नहीं है जो की गंभीर चिंता का विषय है। सिर्फ किसानों के साथ शासन प्रशासन मजाक बना कर रख दी है। किसान मजबूर हो रहे है दुकानों से महंगे दरों में खाद और बीज ले रहे है। किसान करे तो क्या करे। उनकी चिंता भी स्वाभाविक है। साल भर से किसान अपने किसानी कार्य के लिए लगा रहता है और समय पर जरूरत की चीजे नही मिलने से पैदावारी प्रभावित होते है। धान बोने के समय धान बीज खाद नही और बेचने के लिए बोरे के लिए दर दर भटकता है और हम सिर्फ अन्नदाता बोलकर सिर्फ सम्मान कर पाते है। किसान के पास हल है पर किसानों की समस्या का हल किसी के पास नही। जनपद सदस्य संजय बैस ने शासन प्रशासन से मांग किए कि शीघ्र ही सेवा सहकारी सीमित में खाद भेजे नही तो किसानों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। किसानों के प्रति ऐसी लापरवाही सरकारों के कुंभकर्णी नींद को प्रदर्शित करती है। जिसे हम सब किसान मिलकर जगाने का काम करेंगे।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page