DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुपर वुमन ऑफ इंडिया- 14 जिलों में 65000 महिला कमांडो की काम की बात जान शिल्पा शेट्ठी, सहित गायक हुए हैरान

बालोद। बालोद जिले की महिला कमांडो की प्रमुख पद्मश्री शमशाद बेगम और ग्राम बोरी की महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य रविवार 12 जून को सोनी टीवी पर प्रसारित हुए सुपर स्टार सिंगर सीजन 2 सुपर वुमन ऑफ इंडिया प्रोग्राम में नजर आई। रात 8 बजे उक्त कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। जिसे देशभर के लाखों लोगों ने देखा। इस सिंगिंग डांस कार्यक्रम में इस बार कार्यक्रम का थीम नारी शक्ति पर केंद्रित था। जिसमें खासतौर से छत्तीसगढ़ की महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाया गया था । कार्यक्रम की शुरुआत में महिला कमांडो की भीड़ पर आधारित शार्ट फिल्म दिखाई जा रही थी तो वही यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की छात्राओं की कहानी को भी दिखाया जा रहा था। इस बीच कार्यक्रम में प्रत्यक्ष मौजूद पद्मश्री शमशाद बेगम व महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ में महिला कमांडो के कार्यों के बारे में जानकारी दी। शमशाद बेगम ने बताया कि 2006 में सिर्फ 100 महिलाओं से सहयोगी जनकल्याण समिति बना कर इस काम की शुरुआत की थी और आज जिले में 10 से 12 हजार महिलाएं वॉलिंटियर की तरह काम कर रही।

फिलहाल 14 जिलों में 65 हजार कमांडो समाज सुधार में भूमिका निभा रही हैं। ये आंकड़ा सुनकर मौजूद अतिथि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, गायिका अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया सहित अन्य प्रत्यक्ष दर्शक हैरान रह गए और छत्तीसगढ़ में नारी शक्ति के इस कार्य की पूरे देश भर में प्रशंसा हुई। इस प्रसारण के दौरान बालोद जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रम की शॉट शूटिंग को भी दिखाया गया कि किस तरह महिला कमांडो की बैठक होती है ,रैली निकाली जाती है, जन जागरूकता फैलाई जाती है, कैसे सीटी, लाठी और कत्था साड़ी वर्दी की तरह पहनकर महिला कमांडो मैदान में उतरती है और समाज सुधार के लिए काम करती हैं। जो कभी चूल्हा चौका तक सिमटी हुई थी वह महिलाएं दहलीज पार कर कैसे आज समाज का नेतृत्व कर रही हैं यह सब सोनी टीवी पर सुपर वूमेन ऑफ इंडिया कार्यक्रम के दौरान दिखाया गया। इस अवसर पर पद्मश्री शमशाद बेगम व सेन समाज की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष महिला कमांडो भीमेश्वरी को सेन समाज के कोषाध्यक्ष झग्गर सिंह कौशिक ने बधाई दी और समाज के लिए इसे गौरव बताया।

You cannot copy content of this page