DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वार्ड 26 की मूलभूत जरूरतों की ओर ध्यान आकर्षण कराने पार्षद ने मंत्री अनिला को सौंपा ज्ञापन

दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा वार्ड 26 के पार्षद टी ज्योति ने अपने वार्ड की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि
बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डो को पाईप लाईन के माध्यम से फिल्टर पानी प्रदान किये जाने हेतु जोड़ा जा रहा है, जो कि वार्ड नं. 26 से लगे वार्ड 24 से हो कर जा रहा है। चूँकि वार्ड कं. 26 में स्थित नेहरू स्कूल अब आत्मानंद विद्यालय बना दिया गया है। तो मेरा निवेदन है कि वार्ड नं. 26 में भी इस आत्मानंद विद्यालय में एक प्वाइंट उपलब्ध करवा कर पेयजल की आपूर्ति करवाए। इसके साथ ही वार्ड में निवासरत दिव्यांग बच्चों का नाम गरीबी रेखा सूची में नहीं होने से उन्हें शासन की योजनओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अतः अनुरोध है कि इन दिव्यांग बच्चों को शासन की योजनाओं एवं पेंशन प्रदान किये जाने हेतु राह सुगम करें।

You cannot copy content of this page