DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में बना एक ही दिन में 3 सिजेरियन प्रसव का रिकार्ड

बालोद। जिला अस्पताल बालोद के साथ-साथ अब गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सिजेरियन प्रसव होने लगा है। जिससे इस क्षेत्र की प्रसव पीड़ितों को लाभ मिलेगा। तो वही यहां सुविधा शुरू होने के बाद सोमवार को एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह है एक ही दिन में तीन सिजेरियन प्रसव का। सभी महिलाओं का सिजेरियन प्रसव कराया गया। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने भी अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों के प्रयास की सराहना की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरेदही में 13 जून सोमवार को श्रीमति गायत्री पति ढालसिह उम्र 31 निवासी ग्राम चिचबोड़ विकासखण्ड गुण्डरदेही, श्रीमति हीना ढीमर पति साभित उम्र 23 वर्ष ग्राम राहूद, विकासखण्ड गुण्डरदेही व श्रीमति विजेश्वरी देवांगन पति भूपेन्द्र उम्र 24 वर्ष ग्राम गुरेदा, विकासखण्ड गुण्डरेदही का सफल सिजेरियन से प्रसव हुआ। वर्तमान में सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य है। सिजेरियन प्रसव कराने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं डॉ एस. के. मण्डल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद मार्गदर्शन में सी-सेक्सन से डिलीवरी कराया गया। जिसमें डॉ. रेनुका प्रसन्नों खड चिकित्सा अधिकारी गुण्डरेदही एवं टीम डॉ. वंदना गुप्ता स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. चंन्द्राकर निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र भगत शिशुरोग विशेषज्ञ श्री सुनील महतो विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक अन्य नर्सिंग स्टाफ शामिल थे। इन सभी के सहयोग से सिजेरियन प्रसव सफल रहा।

You cannot copy content of this page