DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- सब इंजीनियर (सिविल) भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के नीमेश्वर ने किया टॉप, पढ़िए उनकी सफलता की कहानी

बालोद। एक बार फिर बालोद जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। मई में व्यापमं द्वारा आयोजित सब इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम व मेरिट लिस्ट शुक्रवार 10 जून को जारी हुआ जिसमें टॉप टेन की लिस्ट में सबसे पहला रैंक बालोद जिले के छात्र नीमेश्वर कुमार का है। जो कि ग्राम चिरचार (भरदा कला) के रहने वाले हैं।

पारिवारिक फ़ोटो

उनका पूरा नाम नीमेश्वर कुमार अमृत( देशमुख) है। पिता रोशन लाल अमृत गांव में खेती किसानी करते हैं तो मां दुलेश्वरी गृहिणी हैं। नीमेश्वर 2017 से 2019 तक रायपुर बैरन बाजार क्षेत्र के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में संविदा में व्याख्याता भी थे। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले निमेश्वर में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है और वे सिविल इंजीनियरिंग के फील्ड में जाना चाहते थे। जिसके मद्देनजर उन्होंने जल संसाधन विभाग के तहत निकली भर्ती में फोकस किया और 8 मई को परीक्षा दिलाई थी । छत्तीसगढ़ में 400 से अधिक पद में भर्ती हुई थी। जिसका मेरिट लिस्ट जारी हुआ है। परिणाम की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जब रिजल्ट आया तो वे अपनी बड़ी मां के ग्राम जगन्नाथपुर पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने चाचा जनपद सदस्य छगन देशमुख, भाई हेमशंकर सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ खुशियां बांटी। उन्होंने DailyBalodNews को बताया कि अगर लगन के साथ परिश्रम करें तो सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की थी और जिस क्षेत्र में उनका हुनर था उसी में भाग्य आजमाया और अब वे सब इंजीनियर बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने मेहनत कर परीक्षा दिलाई थी उन्हें उम्मीद थी कि टॉप टेन में आ सकते हैं। रैंक वन आने की उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्हें उम्मीद से ज्यादा सफलता हासिल हुई। इस परीक्षा में 150 पूर्णांक के प्रश्न थे। जिसमें नीमेश्वर को 122. 53 अंक हासिल हुए हैं। नीमेश्वर ने बताया उनका छोटा भाई उमाशंकर आईटीआई तक पढ़ा है जो गांव में खेती किसानी संभालता है। वहीं उनकी बड़ी दीदी उर्वशी की शादी हो चुकी है। दोनों भाई अभी अविवाहित है। पिता खेती किसानी करते हैं।

जूमकर देखिए मेरिट लिस्ट

ये पॉजिटिव खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page