DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साइकिल हमारे पुराने साथी,,,,,विश्व साइकिल दिवस पर बालोद में युवाओं ने निकाली साइकिल रैली

बालोद। नेहरू युवा केंद्र संगठन बालोद, दुर्ग के तत्वाधान में डिस्ट्रिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद, द विक्ट्री यूथ क्लब बालोद, द वॉरियर यूथ क्लब लाटाबोड़ तथा एन वाय के एस बालोद, के विभिन्न यूथ क्लब द्वारा बालोद, लाटाबोड़, कन्नेवाडा, मटिया, करहीभदर, में विश्व साइकिल दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

जहां विभिन्न स्थानों से लगभग 90 प्रतिभागी , युवाओं तथा ग्रामीण साथियों ने भाग लिए। बालोद नगर में 40 प्रतिभागियों ने एक साथ इंडोर स्टेडियम बालोद से कोच खोगेश्वरि गेंद्रे, तथा यामिनी कौमार्य की अगुवाई में यह साइकिल रैली प्रारंभ किए। जो कृषि उपज मंडी , मिनी माता चौक, घड़ी चौक, जय स्तंभ चौक, मधु चौक मरार पारा, बाजार चौक, सदर बाजार होते हुए वापस घड़ी चौक से इंडोर स्टेडियम तक संपन्न किए।

यह रैली मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र संगठन बालोद के राष्ट्रीय स्वयं सेवक वासुदेव, मोनेश कुमार साहू , कमलेश वासनिक, चिरंजीव सोनल, संदीप कुमार, भूपेश निषाद, तथा कृष्णा किंडर गार्डन स्कूल के बच्चों से आयोजित किए। रैली का उद्देश्य लोगों को साइकिलिंग के लिए को प्रेरित करना था।

You cannot copy content of this page