DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरु की पुण्यतिथि पर संसदीय सचिव ने किया नमन

बालोद । आधुनिक भारत के निर्माण और उन्नति के सूत्रधार, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर संसदीय सचिव एवं विधायक ने विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने कहा कि देश की सामाजिक अधोसंरचना से लेकर भौतिक अधोसंरचना तक के विकास के लिए पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतुराम पटेल, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, फिरंताा उइके जनपद सदस्य, सलिम खान, संजय साहू, दिग्विजय ठेठवार, सरपंच पापरा, सरपंच बोरगहन अ, मुकेश साहू एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page