DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- दल्ली के भाजपा नेता राजू कुकरेजा कार एक्सीडेंट में हुए गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर, इधर सड़क हादसे रोकने लगवाए जा रहे ब्रेकर

कार के भीतर की हालत

बालोद। दल्लीराजहरा। दल्ली के भाजपा नेता राजू कुकरेजा का बीती रात को 1:00 बजे कार एक्सीडेंट हो गया है। घटना डौंडी लोहारा से राजनांदगांव मार्ग पर ग्राम कापसी के पास हुई है। डौंडी लोहारा पुलिस के मुताबिक अभी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। रात में घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल राजनांदगांव भेजा गया था। जहां फिर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि भाजपा नेता के साथ उनका कोई रिश्तेदार भी बैठा हुआ था। दोनों गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक हाइवा व कार में आमने-सामने टक्कर हुई है। इस टक्कर के बाद कार पूरी तरह से चकना चूर होते हुए झाड़ियों में जाकर पलट गई। जिससे कार सवार लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस की ओर से कौन-कौन घायल हुए हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। टीआई आरपी यादव कहना है कि घायलों का इलाज रायपुर अस्पताल में चल रहा। उनके ठीक होने के बाद उनका बयान लेकर एक्सीडेंट का केस दर्ज किया जाएगा।

इधर हादसे रोकने सड़क पर लगाया जा रहा ब्रेकर


लगातार दल्ली राजहरा में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए अब वहां पर ब्रेकर लगाया जा रहा है नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के प्रयास से महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया की अनुशंसा पर पीडब्ल्यूडी द्वारा मुख्य मार्ग पर विभिन्न जगह ब्रेकर लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे तेज रफ्तार गाड़ियों पर नियंत्रण होगा तो है हादसों का खतरा कम होगा। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता परितोष हंसपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

सड़क पर ब्रेकर लगवाते हुए

सड़क को मवेशी मुक्त करने का भी चल रहा अभियान

बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा दल्ली राजहरा की सड़कों को मवेशी मुक्त करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों वे खुद नगरपालिका की टीम के साथ मवेशियों की धरपकड़ के लिए निकले थे और कई सड़क पर बैठे मवेशी को पकड़ कर गौशाला ले गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मवेशी को सड़क पर खुले में ना छोड़े। अब उनके द्वारा शहर के मुख्य मार्ग में ब्रेकर लगवा कर हादसों की रोकथाम की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया है। जिसकी व्यापारियों सहित नागरिकों ने भी सराहना की है।

You cannot copy content of this page