DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएम व विधायक से योग शिक्षक संघ ने की मांग- योग को करें अनिवार्य विषय के रूप में शामिल

बालोद। गुरुकुल स्कूल प्रांगण, बालोद में मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें महासचिव खोमेश साहू, मुख्य केन्द्रीय सदस्य योगेश साहू, जिलाध्यक्ष ममता साहू के साथ ही बालोद जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आये सक्रिय सदस्यों जिनमे भूपेंद्र धनकर,कुलेश्वरी साहू,कमल कांत साहू,भूषण देशमुख व अन्य की उपस्थिति रही। मीटिंग मे जिलाध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में जल्द ही बालोद जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्षों का गठन करने का निर्णय लिया गया तथा महासंघ के द्वारा आगे आने वाले दिनों में किये जाने वाले कार्यों की रुपरेखा भी बनाई गई। प्रदेश महासचिव खोमेश साहू ने बालोद जिलाध्यक्ष ममता साहू को महांसघ का बैच प्रदान कर अभिन्नन्दन किया। छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ ने बलोद विधायक संगीता सिन्हा को अपनी 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही संघ के जिलाध्यक्ष ममता साहू ने विधायक से मांगों को लेकर चर्चा भी की। साथ ही बालोद साहू समाज के कार्यक्रम में आये मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में उन्होंने नई शिक्षा नीति में योग विषय को शारीरिक शिक्षा के उपविषय से अलग कर इसे स्वतंत्र और अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने के साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूलों में सीबीएसई के मानकों के अनुरूप योग शिक्षक व प्रशिक्षक की नियुक्ति करने, उच्च शिक्षा प्राध्यापको के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा में योग विषय को शामिल करने की मांग की है। वहीं सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में योग विषय को संस्कृत से अलग कर स्वतंत्र विषय के रूप में स्थापित करने की मांग भी की है। इसके अलावा योग कार्यक्रम, शिक्षण व प्रशिक्षण और योग केंद्रों का व्यवस्थित ढंग से संचालन करने योग काउंसिल का गठन हेतु, योग के डिग्री व डिप्लोमाधारियों का पंजीयन करने, आयुष विभाग द्वारा संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक संस्थानो, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति, योगासन खेल स्पर्धाओं व इसके शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग भी की गई है।

You cannot copy content of this page