DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा और गुंडरदेही में हुआ चावल उत्सव का आयोजन, राशन बांट संसदीय सचिव ने किया शुभारंभ

बालोद। नगर पंचायत अर्जुंदा एवं नगर पंचायत गुंडरदेही में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित “चाँवल उत्सव” कार्यक्रम में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए। जहां राशन दुकान में हितग्राहियों को चावल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस दौरान संसदीय सचिव नगर अर्जुंदा में निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण किए एवं आदिवासी कन्या हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था सुविधा के बारे में जानकारी लिए। इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा , विजयपाल बेलचंदन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, राजेश बाफना , केके राजू चंद्राकर , भूपेंद्र चंद्राकर ,लेख राम गेण्डे ,रोशन सिन्हा पार्षद, दिग्विजय ठेठवार , भेख राम ठाकुर, नागेंद्र कामडे, न पं उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर,पार्षद मो सलीम,विजय कोरे,सोहन सोनी,लिखन निषाद,अभिषेक यादव एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page