DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

9 साल के बेटे की तालाब में डूबने से हुई थी मौत, शोक संतृप्त पिता को विधायक ने की आर्थिक मदद

बालोद। संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम डोंगीतराई जाकर रामकुमार महार के यहाँ के शोक कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके स्वर्गीय बेटे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया एवं सहयोग राशि दिए। गौरतलब हो कि विगत दिनों रामकुमार के 9 साल के बेटे यशराज की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।

इसी तरह ग्राम खपरी (भोथीपार) सोहन लाल साहू के पिता स्वर्गीय रेवाराम साहू के शोक कार्यक्रम में भी विधायक सम्मिलित हुए। इस दौरान सलीम खान एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page