29 अप्रैल को महार समाज के महाधिवेशन में शिरकत करेंगी महिला बाल विकास मंत्री



बालोद। छग महार, महरा समाज (कोसरिया शाखा) का 29 अप्रैल को ग्राम सुवरबोड में भव्य दो दिवसीय महाधिवेशन होने जा रहा है। प्रथम दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया महिला एवं बल विकास विभाग, अध्यक्षता संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, प्रांताध्यक्ष श्रीराम शैलेंद्र होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, गौतम कोर्राम सरपंच सुवरबोड, आईआर बघमरिया जिलाध्यक्ष महार समाज बालोद, तुलसी डोंगरे अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, वीरेंद्र कुमार डोंगरे अध्यक्ष नवयुवक मंडल बालोद, शिवचरण डोंगरे अध्यक्ष राजनांदगांव, भारती मंडावी अध्यक्ष राजनांदगांव महिला प्रकोष्ठ होंगे। दूसरे दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश देशमुख सांसद प्रतिनिधि बालोद, अध्यक्षता श्रीराम शैलेंद्र प्रांताध्यक्ष महार समाज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष छग आम आदमी पार्टी, घनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी छग, चन्द्रभान मेश्राम, मोहन झरिया, एमआर सोरदे, खिलावन चोपड़िया, गणेश मेहरा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देंगे। उक्त जानकारी महार समाज जिला मीडिया प्रभारी मोहित भास्कर ने दी।

You cannot copy content of this page