DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जरूरतमंदों को दिया गया सहायक उपकरण, विधायक संगीता सिन्हा ने किया वितरण

बालोद। समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत प्रशासन द्वारा बालोद में राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संगीता सिन्हा मौजूद रही। जहां उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान किया व समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ प्रत्येक दिव्यांगों को दिलाने की अपील की।

इस दौरान जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिसमें श्रवण यंत्र बैशाखी सहित अन्य उपकरण शामिल थे। जरूरतमंद सहायक उपकरण पाकर खुश हुए और विधायक सहित शासन प्रशासन को साधुवाद दिए। इस दौरान इस दौरान बालोद और गुरुर जनपद क्षेत्र के दिव्यांग व उनके परिजन भी उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page