DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

1मई को होगा ठेठवार समाज बालोद राज का वार्षिक अधिवेशन, इसी दिन चुनाव भी



बालोद।ठेठवार (यादव) समाज बालोद राज की बैठक विगत दिनों ठेठवार भवन गंजपारा बालोद में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा के पूजन अर्चन और वंदन से हुआ । बैठक में प्रमुख रूप से वार्षिक अधिवेशन के आयोजन करने पर चर्चा हुई।सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 01 मई 2022 को वार्षिक महा-अधिवेशन का आयोजन किया जावेगा।
जिसमें बालोद राज के समस्त गांव के निवासरत सामाजिक सदस्य शामिल होंगे।
बालोद राज – ठेठवार समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने समस्त यादव बंधुओं से निवेदन किया है कि यदि किसी भी सामाजिक बंधु को वार्षिक अधिवेशन का आमंत्रण पत्र नहीं मिल पाया हो, तो इस जानकारी को ही आमंत्रण के रूप में स्वीकार करें तथा प्रत्येक परिवार से सदस्य गण इस महासभा में अवश्य उपस्थित होवें ।
महाअधिवेशन को सफल बनाने के लिए टीम बनाकर प्रभार दिये गए हैं।
पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम हेतु- छगन लाल यादव ,जगदीश यदु, चाणक्य यादव, नंदकिशोर यादव ,एलेंद्र यादव, भूधर यादव । स्वागत प्रभारी -अरुण यादव ,नरेंद्र यादव ,उत्तम यादव ,दीनबंधु यादव, रूपराम यादव, केशव राम ,जगदीश यादव, बलदेव यादव ।
क्रय समिति- चाणक्य यादव ,नंदकिशोर यादव एलेंद्र यादव, पवन यादव पड़कीभाट, रेखराम यादव भूधर यादव, हिम्मत लाल यादव ,पवन यादव बालोद,रामस्वरूप यादव ।
भोजन एवं जलपान वितरण- समस्त मंडल अध्यक्ष एवं समस्त ग्राम प्रमुख गण,
समाज सेवक ।
इसी तरह लाइट, माइक टेंट व्यवस्था प्रभारी- छग्गू यादव, चंद्रेश यादव, रोहित यादव ,रोमलाल यादव होंगे।
महा अधिवेशन के दिन 10:00 बजे तक वार्षिक सदस्यता शुल्क ग्राम प्रमुखों द्वारा मंडल अध्यक्षों के माध्यम से राज कोषाध्यक्ष के पास जमा किए जा सकेंगे।

चुनाव भी होगा

इसी दिन पदाधिकारियों का 3 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव भी संपन्न होगा। अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु 01 मई 2022 को ही नामांकन भरे जाएंगे तथा इसी दिन प्रजातांत्रिक प्रणाली से अप्रत्यक्ष मतदान द्वारा चुनाव संपन्न होगा। मतदाता के रूप में नवनिर्वाचित समस्त मंडल अध्यक्ष तथा समस्त ग्राम प्रमुख होंगे। शेष पदों पर मनोनयन निर्वाचित अध्यक्ष,महासचिव और कोषाध्यक्ष आपसी समन्वय से करेंगे।
निर्वाचन अधिकारी– छगनलाल यदु, हिम्मत लाल यादव ,भूधर यादव, चम्पेश्वर यादव तथा
बलदेव यादव होंगे।

You cannot copy content of this page