DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पाटेश्वर धाम में श्रद्धांजलि सभा 25 अप्रैल को, देश भर से पहुंचेंगे साधु संत, तेरहवी में हुआ दूधाधारी मठ रायपुर के श्रीमहंत का आगमन

बालोद। आज श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम में ब्रम्हलीन सदगुरुदेव श्री महंत रामजानकी दास महात्यागी जी के तेरहवीं कार्यक्रम में श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करने दूधाधारी मठ रायपुर से श्रीमहंत रामसुंदर दास जी, अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग छ.ग. शासन का आगमन हुआ। मंदिर दर्शन पश्चात श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महंत जी का सदगुरुदेव के शिष्य संत रामबालक दास जी से ब्रम्हलीन सदगुरुदेव जी के सार्थक जीवन पर चर्चा हुई। तत्पश्चात तेरहवीं आयोजन के उपलक्ष्य में नियमानुसार तेरह ब्राम्हणों को सैयादान कर भोज सम्पन्न कराया गया तत्पश्चात आने वाले 25 अप्रैल को पाटेश्वर धाम में आयोजित वृहद श्रद्धांजलि सभा जिसमे देशभर से साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं का आगमन होना है जिसकी तैयारियों का जायजा लेने व प्रशासनिक व्यवस्थापन की दृष्टिकोण से प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक संत रामबालक दास जी व आश्रम के प्रमुखजनों व भक्तों से बैठक हुई। उक्त बैठक में पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया। तेरहवीं कार्यक्रम दिवस में व बैठक में संत रामस्वरूप दास , भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार , कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, एस.डी.एम. मरकाम, तहसीलदार रामरतन दुबे, समस्त विभाग के अधिकारी एवं जयेश ठाकुर, डेनियल टेकाम, वन क्षेत्रपाल सिन्हा, शिव धर्मगुड़े , पं. दिनेश्वर मिश्रा, तीरथ साहू, गौतम सिन्हा , मोरध्वज साहू, दिलीप टोप्पो सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page