DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अगर हो रही है पेयजल की समस्या, तो संबंधित को शिकायत या जानकारी के लिए इन नम्बरों पर करें फोन, बालोद जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित

बालोद – कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले में पेयजल की समस्या से संबंधित जानकारी के लिए जिला स्तर तथा विकासखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में कहीं भी पेयजल की शिकायत की जानकारी पर तत्काल उसका निराकरण करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद में स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी श्री के.के.लिमजे सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर 9406207430) हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड डौण्डी हेतु प्रभारी श्री नितिन ठाकुर सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर 8878070001), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड बालोद हेतु प्रभारी श्री के.के.लिमजे सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर 9406207430) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड गुण्डरदेही हेतु प्रभारी श्री कुंदन राना सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर 8839095081) है। उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी जोशी (मोबाईल नम्बर 9753032694), गुरूर विकासखण्ड प्रभारी श्री चन्द्रहास नागवंशी (मोबाईल नम्बर 9424135918), डौण्डी विकासखण्ड प्रभारी श्री अनुज भुआर्य (मोबाईल नम्बर 9425200867), डौण्डीलोहारा विकासखण्ड प्रभारी श्री तेजराम सिन्हा (मोबाईल नम्बर 8085954233) और गुण्डरदेही विकासखण्ड प्रभारी श्री के.के.कोल्हे (मोबाईल नम्बर 9893741876) व श्री राजेश हिरकाने (मोबाईल नम्बर 9584066771) है। कार्यपालन अभियंता श्री धनंजय ने बताया कि उपरोक्त प्रभारियों से दर्शाए गए नंबर पर सम्पर्क न होने की स्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद के कार्यालय फोन नम्बर 07749-223945 पर सम्पर्क किया किया जा सकता है। बिगड़े हैण्डपंप की सूचना जनसाधारण द्वारा टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर दी जा सकती है।

You cannot copy content of this page