DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऑनलाइन मना भारत स्काउट गाइड का 70वां स्थापना दिवस, कोरोना जागरूकता थीम पर हुई चित्रकारी

बालोद। भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला संघ बालोद द्वारा आयोजित 70वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म सभा का आयोजन ऑनलाईन के माध्यम से किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर, राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू, अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर, जिला सचिव जितेंद्र कुमार शर्मा, प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने अपनी टीम के साथ ही अपने बच्चों के द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना किया।

जिसमें मधुमाला कौशल, धनेश्वरी सोनवानी, सूरज कसार, बीआर साहू, केएल गजेन्द्र, चंद्रशेखर दिल्लीवार, चंद्रशेखर पवार, तीरथ बड़गइया, मिलन सिन्हा, मधुमाला कौशल, कमला वर्मा, कमला वर्मा, मारुति शर्मा, नोम साहू, चन्द्रशेखर दल्लीवार, गायत्री साहू ने भाग लिया ।

You cannot copy content of this page