DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हैवानियत- 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, लहूलुहान हुई बच्ची, आरोपी को पुलिस ने बहनोई के घर से किया गिरफ्तार

अंबागढ़ चौकी । राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके से भाग निकला। बच्ची को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने के 8 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अंबागढ़ चौकी से 8 किमी दूर स्थित एक गांव में 5 साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 25 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी रोज बच्ची के साथ खेलता था। रात को बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म कर भाग निकला। काफी देर तक बच्ची नहीं दिखने पर घरवाले आरोपी के यहां पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

बहनोई के घर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी तो आरोपी पकड़ा गया
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों का पता लगाकर छापा मारा जा रहा था। इस बीच एक टीम जानकारी जुटा कर आरोपी के भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले बहनोई के घर पहुंची तो वहां छिपा मिल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बच्ची से दुष्कर्म की वारदात भी स्वीकार कर ली है।

You cannot copy content of this page