DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नदी किनारे मालीघोरी में चल रहा अवैध ईंट भट्टे का कारोबार, हिंद सेना ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

बालोद। बालोद से राजनांदगांव मार्ग पर स्थित मालीघोरी में गोंदली डैम से जुड़ी हुई जुझारा नदी के किनारे अवैध ईंट भट्टों का जमकर कारोबार चल रहा है। नियम कायदों को ताक पर रखकर कुछ ठेकेदार यहां अवैध ईट भट्ठा चला रहे हैं। जो नदी के पानी का दोहन भी कर रहे हैं। खनिज विभाग द्वारा इसकी कोई जांच नहीं की जाती है जिसके चलते कार्यवाही से बेखौफ ईट भट्टे का संचालन हो रहा है।

नियम विरुद्ध चल रहे इस ईट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर समाज सेवी संगठन हिंद सेना सामने आया है। और खनिज विभाग के अफसरों से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है। उचित कार्यवाही ना होने की दशा में हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने संगठन के साथियों सहित बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा मिलकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। तरुण नाथ योगी ने कहा कि मालीघोरी रोड पर पूल किनारे लाल ईंट भट्ठे का निर्माण किया गया है। जिसे राहगीरों का उनसे निकलने वाले कचरे का सामना करना पड़ता है। जो कि आंखो के लिए नुकसान दायक है तथा साथ में लगे नदी का पानी मोटर पंप लगाकर उपयोग किया जा रहा है।

मालीघोरी के आगे रोड किनारे और दो ईंट भट्ठा संचालित है जो चक्रधारी एवं मध्य प्रदेश से आये हुए लोगों का है। जो कि वहां पर प्रतिबंधित लकड़ियो (कौहा इत्यादि) का उपयोग किया जा रहा है। जिसे बंद कराने से ही समस्या का समाधान निकलेगा।
यहां पर संचालित ईंट भट्ठो का तत्काल नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करते हुए बंद कराने का की मांग की गई। यहां ईट भट्ठे अगर जल्द से जल्द बंद नहीं हुई तो समाज सेवी संगठन हिन्द सेना, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा धरना दिया जाएगा ।

You cannot copy content of this page