DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बगदई में महिला जागरूकता सप्ताह- ग्राम सरपंच सहित 50 से अधिक महिलाओं ने किया अभिव्यक्ति एप डाउनलोड


गुरुर। पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर प्रभारी अधिकारी, राजेश बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन मे ग्राम पंचायत बगदई में ‘‘महिला जागरूकता सप्ताह’’ का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सरपंच श्रीमती नीलेश्वरी साहू सहित ग्राम की महिलाओ ने शिविर में हिस्सा लिया। थाना गुरूर से थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा महिलाओं के संदर्भ में बनाये गये कानून की विस्तृत जानकारी दी, महिलाओं के जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त तक सुरक्षा के लिए बनाये गये कानून की बारिकियों को सभी महिलाओं ने जाना समझा, भ्रुण हत्या, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह, घरेलु हिंसा प्रताडना, दहेज अधिनियम, दहेज मृत्यु, धारा 125 जा.फौ. अंतर्गत भरण पोषण अधिनियम, वृद्ध महिलाओ के लिए सिनियर सिटीजन एक्ट, आदि कि विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी गई। विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में सभी उपस्थित महिलाओं को बताया गया। महिला सेल प्रभारी निरीक्षक पद्मा जगत एवं महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी द्वारा छ0ग0 शासन द्वारा जारी अभिव्यक्ति एप्लीकेशन एप्स को डाउन लोड कराया गया एवं उपयोग के बारे में बताया गया। सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंषी द्वारा सायबर अपराध की विस्ततृ जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सहित ग्राम पंच हेमबाई, चंदा भुआर्य, लल्लुराम साहू, योधन नेताम एंव अन्य ग्रामीण महिलांए व आमजन मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page