बालोद। सेवा ही परम धर्म है इस कथन को चरितार्थ करते हुए जिला रेडक्रास बालोद के द्वारा शासकीय हाई स्कूल जमरूवा विद्यालय के कक्षा नौवीं के सभी छात्राओं को स्वच्छता कीट प्रदान किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी बालोद एवं जिला शिक्षा विभाग के सौजन्य से स्वच्छता एवं सेवा के महत्व को दर्शाते हुए स्वच्छता कीट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सपन जैना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता का महत्व बताया कि किस प्रकार से वर्तमान कोविड काल स्वच्छता एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अनेक लोगों ने अपने आप को वायरस से मुक्त रखा।
जिला संगठक रेडक्रास जिला प्रमुख चंद्रशेखर पवार ने कहा सोसाइटी के द्वारा कोई काल में मानव सेवा के अनेक कार्य किए इसी प्रकार से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने भी अपना अपना योगदान दिया था। सामान्य समय में भी बच्चे मानव सेवा के साथ पशु पक्षी एवं जीव जंतु के सेवा हेतु ग्रीष्म काल में अपने घर के छात्रों में दाना पानी एवं पेड़ पौधों की रक्षा हेतु सुरक्षा घेरा का ध्यान रखें। इस अवसर पर रक्तदान एवं देहदान करने वाले विद्यालय के व्याख्याता रघुनंदन गंगबोईर के कार्य को प्रेरणा मानकर बच्चों को सेवा कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

श्रीमती कमला वर्मा प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल हर्राठेमा एवं रेड क्रास सोसायटी प्रभारी ने बताया कि सेवा के लिए कोई स्थान विशेष की आवश्यकता नहीं। जहां अवसर मिले सेवा कार्य करके अपने साथ माता पिता गांव एवं देश का नाम रोशन किया जा सकता है। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती अंजना बेक ने जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के रेड क्रास प्रभारी अभय साहू व्याख्याता पुनीत राम साहू, रघुनंदन गंगबोईर,टोमेश्वर साहू श्रीमती श्रीमती कीर्ति अग्रवाल श्रीमती टुमन सोनी श्रीमती फुलेश्वरी ठाकुर उत्तरा ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त छात्र उपस्थित थे।
