DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला जागृति शिविर का हुआ आयोजन, अध्यक्ष लोकेश्वरी ने कहा- महिलाएं आज परिचय की मोहताज नहीं

डौंडीलोहारा। महिला शक्ति आज किसी भी क्षेत्र में परिचय का मोहताज नहीं, अपना रास्ता खुद बनाती है। छत्तीसगढ़ सरकार व महिला बाल विकास मंत्री एवं विभाग ,महिला सशक्तिकरण और आत्म निर्भर बनाने के क्षेत्र में काम कर रही है। उक्त बातें लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आयोजित महिला जागृति शिविर में कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश्वरी गोपी साहू ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।महिला एवं बाल विकास विभाग डौंडीलोहारा द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया था। जागेश्वर सोरी महिला बाल विकास अधिकारी ने छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना की जानकारी समस्त माता बहनों को दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामोतीन भूआर्य सुपरवाइजर डौंडीलोहारा नगर पंचायत सेक्टर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जागेश्वर सोरी महिला बाल विकास अधिकारी डौंडीलोहारा, नगर पंचायत के पार्षद ममता शर्मा अनीता साहू शोहदरा देवांगन झुमुक लाल कोसमा माया ठाकुर दशोदा भुआर्य सुभद्रा टांडेकर अंबिका निषाद रहिमत कोसमा और लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष सरिता यादव थे। जागृति शिविर का आयोजन डौंडीलोहारा नगर के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन और सहायिका द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी जागेश्वर सोरी के निर्देश व मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 9 में हुआ। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरा साहू ने किया। शिविर में 13 बच्चो का अन्नप्राशन और 12 महिलाओं का गोद भराई हुई एवं खेलकूद का भी आयोजन किया गया। जिसमें मटका फोड़ खेल से शुरुआत की गई और कुर्सी दौड़ का भी आयोजन महिला बाल विकास द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी महिलाएं को महिला बाल विकास द्वारा और वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद झुमुक कोसमा एवं श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू द्वारा पुरस्कार प्रदान की गई।महिला जागृति शिविर आयोजित व संपन्न कराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कांति निषाद चित्रलेखा प्रभा सिंहा मेनका जननायक अंजुम बेगम जया यादव हेमिन सिन्हा मंजूषा पांडे देवकी ठाकुर लक्ष्मी मंडावी पुष्प लता कवर संगीता महंत प्रभादेवी सिन्हा लीलाबाई निर्मला कोसमा धरम कतलम हंशी बाई भंडारी अंबिका यादव राही साहू गोमती निषाद मंदाकिनी यादव रामकुमार भूआर्य और गंगा भूआर्य महिला स्व सहायता समूह की माताएं बहने व बच्चे एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page