DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तरौद में स्व सहायता समूह की महिलाओं का हुआ सम्मान

बालोद/ मालीघोरी। ग्राम तरौद मे 8 मार्च को ग्राम विकास समिति की तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पंचायत भवन में आयोजित किया गया।जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं का गुलाल अभिषेक कर श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि रमशीला साटिया सदस्य जनपद पंचायत बालोद थी।

अध्यक्षता शिव राम धलेंन्द्र सरपंच ग्राम पंचायत तरौद ने की। विशेष अतिथि श्रीमति महेश्वरी ठाकुर पूर्व उपसरपंच, मृत्युंजय यादव पूर्व सरपंच, उदे राम रावटे उपसरपंच,एवं धर्मेंद्र कुमार रामटेके अध्यक्ष ग्राम विकास समिति ,इराधो राम वरिष्ठ ग्रामीण,व ग्राम के वरिष्ठ जन गुमान साहू,नरेन्द्र साहू, हरी राम साटिया, ओपी साहू अध्यक्ष मंदिर समिति,संत राम निषाद,हेमंत साहू व पंचगण और महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपेन्द्र कौशिक एवं समापन झग्गर सिंह कौशिक सचिव ग्राम विकास समिति के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page