DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर “महिलाए नए भारत की ध्वजवाहक “

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे नगर की वरिष्ठ महिलाएं डीएसपी नवनीत कौर , डिप्टी कलेक्टर शिल्ली थॉमस, बालोद जिला पंचायत के अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरे , जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चंन्द्रप्रभा सुधाकर, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा साहू, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण अनिता साहू, जिलाध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस हसीना बेगम, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद लीला शर्मा सभी सम्मिलित हुए तथा अपना उदबोधन सभी के समक्ष रखा। सभा में उपस्थित सभी महिलाओं एवं अतिथिओं का स्वागत तिलक लगाकर किया गया, स्वागत नृत्य के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिसमें ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को स्वर्ग बनाने का कार्य केवल मां ही कर सकती है वही प्रथम गुरु है। आज साधू सन्यासी नारी को नर्क का द्वार कहते है परंतु परमपिता परमात्मा पुनः नारी के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास कर नारी को स्वर्ग का द्वार कहा है। आज नारी हर क्षेत्र
में आगे हैं- भौतिक क्षेत्र, बौध्दिक क्षेत्र, भावनात्मक क्षेत्र, नैतिक क्षेत्र, और आध्यात्मिक क्षेत्र, सभी क्षेत्रों में नारी ने आज अपना परचम लहराया है।

सभा में उपस्थित बालोद जिले की डीएसपी नवनीत कौर ने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना चाहिए जिससे सबको खुशियां मिले। किसी को भी दुख न पहुंचे। हमें दूसरो को शांति का दान देना है। तत्पश्चात बालोद जिले के डिप्टी कलेक्टर शिल्ली थामस ने कहा नारी वो शक्ति है वो सम्मान है जो दुनिया की आधी आबादी है जो सब पर भारी है वही शक्ति नारी है। मुख्य संचालिका बी. के विजयलक्ष्मी दीदी ने पूर्व समय में महिलाओं की दयनीय स्थिति का वर्णन करते हुए कहा कि माताओ की स्थिति को ऊंचा उठाने के लिए स्वयं निराकार परमात्मा शिव सन् 1936 में साधारण मनुष्य तन का आधार लेकर माताओ और बहनो के व्यक्तित्व का चरित्र का विकास कर ज्ञान का कलश उन पर रखकर भारत को स्वर्ग बनाने का कार्य 86 वर्षों से कर रहे है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य श्रीमति कृतिका साहू एवं श्रीमति गनेश्वरी सिन्हा, नगर पालिका पार्षद श्रीमति चमेली साहू, श्रीमति ज्योति शर्मा, श्रीमति दीप्ति शर्मा, श्रीमति पदमनी साहू, श्रीमति चिदाकाश आर्य सरपंच भे नवागाव, समाज सेविका श्रीमति भगवती सोनकर एवं श्रीमति रश्मि दुबे, श्रीमति सत्या गावरे ग्रामीण महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमति मोहिनी देवांगन महामंत्री महिला मोर्चा, श्रीमति हितेश्वरी गौतम शहर अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व पार्षद श्रीमति अबिका यादव एवं श्रीमति सुनीता मनहरण को सौगात एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभा में उपस्थित सभी महिलाओं को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

You cannot copy content of this page