DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली राजहरा दुर्गावाहिनी की संयोजिका बनी कु.कल्पना बम्बोडे, राष्ट्रीय संयोजिका की उपस्थिति में मिला नवीन दायित्त्व

दल्ली राजहरा। विश्व हिंदू परिषद के दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा दीदी के आगमन पर बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की सदस्यों ने उनसे मुलाकात की व परिचयात्मक बैठक में शामिल हुई। इस बैठक में दल्ली राजहरा शहर दुर्गावाहिनी संयोजिका के लिए कु.कल्पना बम्बोडे को नवीन दायित्त्व दिया गया। इस अवसर पर विहिप के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रदेश विहिप सह मंत्री नंदुराम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

राजनांदगांव शहर के श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर भवन कार्यालय में आयोजित बैठक में राजनांदगांव, बालोद,चौकी जिला से मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी सहित विहिप के अन्य विभाग व जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिनमें अरुण गुप्ता,बालोद जिला विहिप अध्यक्ष बलराम गुप्ता, राज बहादुर, तरुण हथिले, श्रीमती सत्या साहू, नंदा पसीने,जानकी यादव,सरस्वती वर्मा ने दुर्गावाहिनी की नवनियुक्त दायित्त्ववान कल्पना बम्बोडे को बधाई दी व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है। उसको पूरी निष्ठा व मेहनत से निभाते हुए संगठन ध्येय को ध्यान में रखकर कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करे ।

You cannot copy content of this page