DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अमृत महोत्सव के अंतर्गत गुंडरदेही तहसील में होगा ओम शांति का कार्यक्रम

गुण्डरदेही। आजादी के 75 वर्ष होने पर केंद्र सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गुंडरदेही तहसील में होने वाले ओम शांति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद (संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही) होंगे। अध्यक्षता ब्रम्हाकुमारी पुष्पा दीदी , (संचालिका सेवा केंद्र नवापारा राजिम) मुख्य वक्ता होंगी। ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी (संचालिका सेवा केंद्र गरियाबंद ) विशेष अतिथि ब्रम्हाकुमारी शोभा दीदी (संचालिका सेवा केंद्र दुर्ग) , रानू हेमंत सोनकर (अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही )में आमंत्रित हैं। 6 मार्च रविवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ब्रह्मा कुमारीज सरकारी अस्पताल के सामने गुंडरदेही जिला बालोद (छ. ग.) उक्त कार्यक्रम होगा। जो आयोजक ब्रह्मा कुमारीज ममता दीदी के द्वारा आयोजित किया गया है। ओम शांति के सदस्य अरुण कुमार साहू गुंडरदेही बालोद (छ. ग.) के द्वारा उक्त जानकारी दी गई।

You cannot copy content of this page