DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर आबादी पारा में बनने लगी सीसी रोड, लोगों को अब दलदल से मिलेगी निजात

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर के आबादी पारा में वर्षों बाद सीसी रोड की सौगात मिली है। जहां अक्सर बरसात में दलदल भरा रहता था। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था। वहां अब मनरेगा और पंचायत प्रशासन की संयुक्त पहल से सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया और काम शुरू हुआ। वार्ड वासी मधु लता यादव, वीरेंद्र साहू ने बताया कि इस वार्ड में सीसी रोड बनना बहुत जरूरी था।

क्योंकि ऊपरी बस्ती का पानी यहां आकर भर जाता था। तो वहीं काफी दलदल होता था। आने जाने में बहुत परेशानी थी। चूंकि अब बालोद से जगन्नाथपुर मार्ग चौड़ीकरण भी हो रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क किनारे नाली बनाई गई है। तो अब पंचायत द्वारा हमारे वार्ड में सीसी रोड बनाने से दलदल की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। इस पहल के लिए वार्ड वासियों ने सरपंच अरुण साहू का विशेष रूप से आभार जताया। जिन्होंने चुनाव जीतने पर यह वादा भी किया था कि वे इस वार्ड में सीसी रोड बनवा कर ही रहेंगे।

भूमि पूजन के दौरान प्रमुख रुप से दानीराम देशमुख, डालूराम साहू, पंच कुसूराम ठाकुर, उपसरपंच नोखेलाल पटेल, दिलीप गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page