DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बुढ़ादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेला और लोक कला महोत्सव शुरू, रंग झरोखा की होगी प्रस्तुति, रामधुनी में रमे लोग

बालोद। बालोद जिले के बालोद ब्लाक के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बुढ़ा देव मंदिर भोथली में इस बार भी महाशिवरात्रि पर महाशिवरात्रि व लोक कला महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत सोमवार 28 फरवरी से हुई। इस दौरान विभिन्न मंडलियों की विविध आयोजनों की प्रस्तुति दी जा रही है।

जिसके तहत 28 फरवरी को श्री गंगा मानस परिवार टेकापार बालोद, रामधुनी मंडली जगन्नाथपुर, पंडवानी गायन सुशीला साहू बालोद, जस गीत मंडली भैसबोड की प्रस्तुति हुई।

1 मार्च मंगलवार महाशिवरात्रि के दिन विंध्यवासिनी महिला मानस मण्डली गोकुलपुर धमतरी, रामधुनी मण्डली मनौद बालोद, जसगीत मण्डली बोदल मोखा, जय सताक्षी सेवा फाग मण्डली जगन्नाथपुर की प्रस्तुति होगी।

मंदिर समिति के संरक्षक व सरपंच केशव राम गंधर्व ने बताया कि 1 मार्च को रात्रि में 10 बजे से दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

इस दौरान मंदिर परिसर में शिवरात्रि मेला का आयोजन भी प्रति वर्ष की भांति होगा। बता दें कि बूढ़ादेव स्थल भोथली में सर्पदंश से पीड़ित इलाज करवाने के लिए आते हैं। जहां कई लोग इलाज से ठीक भी हुए हैं। लोगों की इस स्थल को लेकर धार्मिक आस्था है।

You cannot copy content of this page