DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समरस सियान संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

उतई। समरस सियान संघ उतई द्वारा सामूहिक साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात समरस सियान संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। संघ के अध्यक्ष राधेश्याम चन्द्राकर, उपाध्यक्ष देवप्रकाश आडिल, सचिव कलाराम साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह साहू, महामंत्री पूनाराम साहू शपथ ग्रहण किए।

साथ ही नीलूराम साहू, गोरेलाल देवागंन, सुकालूराम देवागंन, मन्नूलाल साहू, प्रेमलाल धनकर एवं गंगाधर पटेल का जन्मदिन उत्सव मनाया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुकालू राम देवागंन द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जोहन साहू एवं आभार प्रदर्शन तुलाराम साहू द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में समरस सियान संघ के समस्त सदस्यगणों की सहभागिता रहा।

You cannot copy content of this page