DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में हुआ गायत्री परिवार का नारी जागरण शिविर, मुख्य अतिथि जनपद सदस्य बैस ने गायत्री परिवार को बताया व्यक्तित्व निर्माण में अग्रणी

दल्लीराजहरा। एक दिवसीय नारी जागरण शिविर ग्राम कुसुमकसा में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संजय बैस जनपद सदस्य डौंडी कुसुमकसा थे। इस कार्यक्रम में शांतिकुंज प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती प्रतिभा वर्मा, श्रीमती हेमलता यादव, श्रीमती कुमारी बाई श्रीमती यशवंत गांगुली भी मौजूद थे। नारी जागरण शिविर में ग्राम चिपरा , आमाडुला , धुर्वाटोला डौंडी के लोग भी आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैस ने गायत्री परिवार को नर से नारायण बनाने की संस्था बताया। उन्होंने कहा इस संसार में केवल गायत्री परिवार को धर्म जगाने के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण करने वालों में प्रमुख माना जाता है। कार्यक्रम में कुल 85 बहनों ने भाग लिया साथ ही उन्होंने इस शिविर के द्वारा हमारे हिंदू सोलह संस्कारों के बारे में भी जाना।

पुरुषोत्तम लाल सोनवानी डोमन लाल यादव, धर्मेंद्र वर्मा आरिफ श्रीमती मिश्रा, गायत्री प्रज्ञा पीठ कुसुमकसा शंकर लाल पिस्दा , लोकनाथ साहू, जीवन लाल साहू, डोमन लाल चावरे, बंशीलाल रावटे गायत्री गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर पिस्दा कुसुमकसा ने किया। रेणुका गंजीर भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे मुख्यतिथि संजय बैस को गायत्री परिवार का गमछा और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page