DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऑनलाइन क्लास में शतक पूरा करने पर एनुका को मिली बधाई

डौंडीलोहारा । कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल बंद पड़े है, धीरे धीरे सभी सेवाएं बहाल किया जा रहा है, लेकिन स्कूल अभी तक बंद पड़े है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है और बच्चे कहीं न कहीं पढ़ाई की मुख्यधारा से भटक रहे है। ऐसे में शिक्षको की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। शिक्षक स्वेच्छा से ऑनलाइन व ऑफलाइन मुहल्ला क्लास दोनों कक्षाएं लेकर बच्चो को पढ़ाई से जोड़े रखने का सतत प्रयास कर रहे है।

इसी तारतम्य में शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय डौंडी लोहारा की भौतिक शास्त्र की व्याख्याता एनुका सार्वा द्वारा अभी तक कुल सौ ऑनलाइन कक्षा लिया चुका है और आज एनुका सार्वा द्वारा नवाचार करते हुए अपनी विषय के बच्चों को हाथ से लिखा हुआ परीक्षा उपयोगी नोट्स मुहैया करवाया गया, क्योंकि कई बच्चे ऐसे हैं जिनके पास मोबाइल नहीं है, हितापठार की छात्रा के पास नेटवर्क की समस्या होने के कारण जुड नहीं पाती। इसी प्रकार अन्य शाला के बच्चे अंकित, डोमेश्वर, अमर, दानेश्वर भी शंका समाधान हेतु उनके संपर्क मे रहते है।

संस्था की प्राचार्य अनिता सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी एनुका सार्वा का कार्य सराहनीय व अनुकरणीय है। चाहे वह मोहल्ला क्लास हो या निःशुल्क मास्क वितरण पोस्ट आफिस, नगरपंचायत, आरक्षी केंद्र डौडीलोहारा। इसके अलावा सामान्य समय में भी स्कूल के जरूरतमंद छात्राओं की मदद करती है, जो कि संस्था के लिए गौरव की बात है। पूरी लगन और निष्ठा के साथ उन्होंने सौ ऑनलाइन क्लास पूरा कर ली है। इसके लिए वह बधाई के पात्र है।

You cannot copy content of this page