DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली का लिया ऐतिहासिक निर्णय…छत्तीसगढ़ सरकार भी विधानसभा में घोषणा कर जनघोषणा पत्र में किए गए पुरानी पेंशन बहाली का वादा पूर्ण करे

बालोद। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा बालोद के जिला संयोजक दिलीप साहू ने बताया कि राजस्थान के गहलोत सरकार ने अपने बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की है। जिससे अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने भी उम्मीद जताई है कि छत्तीसगढ़ में भी जनघोषणा पत्र के वादे को शीघ्र बजट सत्र में घोषणा कर पूर्ण करेगी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, लैलूंन भारद्वाज, रोहित तिवारी, तुलसी साहू, निर्मल साहू, डॉ रवि बंजारे, एस पी देवांगन, श्री बी बी जायसवाल, महेंद्र सिंह राजपूत, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश उप संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, मनोज सनाढय, शैलेन्द्र पारीक ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक कुमार गहलोत द्वारा किए गए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग किया है कि छत्तीसगढ़ में भी नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय विधानसभा सत्र में लिया जाये।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में भी पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया गया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई हेतु शिक्षक, लिपिक, पंचायत सचिव, पटवारी, राजस्व अधिकारी, प्राध्यापक व महाविद्यालयीन अधिकारी, स्वस्थ्य कर्मचारी, सीएसईबी, मंत्रालयीन कर्मचारी सभी विभाग के कर्मचारी राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा में एकजुट हो चुके है।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ में प्रदेश के बड़े बड़े कर्मचारी संघ के संजय शर्मा – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, वीरेंद्र दुबे – शालेय शिक्षक संघ, लैलूंन भारद्वाज – क्रांतिकारी शिक्षक संघ, रोहित तिवारी – छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, तुलसी साहू – प्रदेश पंचायत सचिव संघ, निर्मल साहू – राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, डॉ रवि बंजारे – छत्तीसगढ़ शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक एवं अधिकारी संघ, श्री एस पी देवांगन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, श्री बी बी जायसवाल सीएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, महेंद्र सिंह रसजपुत मंत्रालयीन कर्मचारी संघ शमिल है जिससे पुरानी पेंशन बहाली हेतु मोर्चा सबसे मुख्य भूमिका में है।
छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे,डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू,गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि,बालोद जिला आई टी सेल प्रभारी शिवेंद्र बहादुर साहू, हरीश साहू,नरेंद्र साहू, अविनाश साहू,महेंद्र कुमार टांडिया, लेखराम साहू, पवन कुम्भकार,लक्ष्मीनारायण बंजारे, चंद्रशेखर तिवारी सहित महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने राजस्थान की तरह छत्तीसगढ़ में भी जन घोषणा पत्र के वादे को पूरा करते हुए बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने की मांग सरकार से की है!

You cannot copy content of this page