DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी में सर्वधर्म प्रार्थना में स्काउट /गाइड /रोवर/ रेंजर हुए शामिल

डौंडी। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव विधायक महासमुंद एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के आदेशानुसार में एवं जिला संघ बालोद के अध्यक्ष सुभाष पुसतकर ,जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर,जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पदेन जिला आयुक्त प्रवास कुमार बघेल जिला सचिव अरविंद सोनी , विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी पदेन सहा जिला आयुक्त के के मेश्राम , सचिव विकासखंड डौंडी नेमसिंह साहू, संयुक्त सचिव तनुजा बंजारे के मार्गदर्शन में 22 फरवरी 2022 को विश्व में स्कॉउटिंग के संस्थापक राबर्ट स्मिथ लॉर्ड बेडेन पॉवेल के जन्म दिवस को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया।

जिसका आयोजन विकासखंड मुख्यालय डौंडी में विकासखंड स्तर पर विवेकानंद हाईस्कूल में किया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा में शासकीय कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय डौंडी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक डौंडी, विवेकानंद हाई स्कूल डौंडी, एवं संस्था स्तर पर शासकीय उ.माध्यमिक विद्यालय नया बाजार दल्ली राजहरा ,शासकीय हाई स्कूल गुदुम, लिटिल बर्ड अकैडमी दल्ली राजहरा के स्काउट गाइड रोवर रेंजर शामिल हुए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य एस.आर.यादव. स्काउटर गाइडर व शिक्षक स्टॉफ एच.के.लेनपांडे,एस.एस.दर्रो, गायत्री देवांगन,आर के नायक, वासुदेव नायक, संगीता ठाकुर, हेमलता यादव, तेजस्वी बंजारे, बिन्नी ठाकुर,संजुक्ता भंज लोकेश बंदे, मुकेश धनगुण, अन्नापूर्णा ध्रुव, एवं समस्त संस्थाओ के स्काउट गाइड रोवर रेंजर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page