DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छोड़ो अफवाहें, लगवाओ वैक्सीन, भागेगा कोरोना, जिन्दगी होगी हसीन

सेव लाइफ फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान बांटे जा रहे हैं मास्क

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना केस लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा दुर्ग बस स्टैंड व इंद्रा मार्केट सब्जी बाजार में जागरूकता अभियान चलाकर मास्क बांटे गए। मास्क व लोगों को कोरोना वायरस से बचाओ के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने के फ़ायदे भी बताए। जिससे दुर्ग वासियों में कोरोना वायरस के प्रति लोगों जागरूक बने व कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाला गया जिसमें सेव लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कमल किशोर साहू, सचिव श्री भूपेन्द्र साहू, सलाहकार श्री अजय साहू, उपाध्यक्ष श्री माधव साहू, सदस्य श्री सौरभ चंद्राकार, श्री नागेन्द्र पटेल, श्री गजेन्द्र साहू, श्री हरीश सेन, श्री नरेन्द्र चंद्राकर, डॉक्टर कुलेश्वर साहू, डॉक्टर हीरा साहू, डॉक्टर पिलेश्वर साहू, डॉक्टर यशवंत साहू, श्री संजू चंद्राकर, श्री खेमन चंद्राकर, श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर, श्री मनोज सेन, श्री सुनील यादव, श्री शोभा साहू, श्री दीनदयाल साहू, श्री योगेंद्र चंद्राकर एवम श्री उधम सिंह ने दुर्ग के विभिन्न जगहों पर दस हजार लोगों को अब तक मास्क वितरण किया जा चुका हैं। दो गज की दूरी मास्क हैं जरूरी। कोरोना वायरस के बचाओ नियमों को पालन करने के लिए अपील कर रहे हैं। साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए भी जागरूक किया गया। युवाओं ने कहा छोड़ो अफवाहें, लगवाओ वैक्सीन, भागेगा कोरोना, जिन्दगी होगी हसीन।

You cannot copy content of this page