खप्परवाड़ा में सामूहिक विवाह का आयोजन, 10 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे संसदीय सचिव कुंवर निषाद



बालोद। संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना(सामुहिक विवाह) अंतर्गत ग्राम खप्परवाड़ा में 10 जोड़ो का विवाह में सम्मिलित होकर नव दाम्पत्य जीवन के लिये आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने संबोधित कर बताया इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को शादी हेतु सहायता राशि सरकार के माध्यम से वितरण कर रहे है। जिसके माध्यम से वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के विवाह को संपन्न कर सकते है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सभी जरूरतमंद निराश्रित परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जायेगा। आर्थिक तंगी के कारण बहुत से परिवार ऐसे है जो अपनी बेटियों की शादी का खर्च करने में समर्थ नहीं है ,जिसके कारण बालिकाओं को अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिसके निदान के लिये मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह शुरू की गयी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को शादी हेतु मदद करने के लिए यह एक विशेष पहल छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा की गयी है। आमजनों से अधिक से अधिक लोगो को योजना का लाभ लेने का अपील किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद सोना देवी देशलहरा , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही भोजराज साहू, सरपंच श्रीमती रेवती देवदास , मान सिंह देशलहरा, तामेश्वर देशमुख, पवन सिन्हा, दिनेश चंद्राकर, अभिषेक यादव , उस्मान रजा एवं महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी व अधिकारी कर्मचारी एवं नव जोड़ो के साथ आये परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page