DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनसंपर्क अनुदान से विधायक संगीता सिन्हा ने जरूरतमंदों के लिए खोला मदद का पिटारा, कोई करवा सकेगा इलाज तो किसी को मिलेगी उच्च शिक्षा में सहारा

बालोद। शासन की जनसंपर्क अनुदान योजना के जरिए विधायक संगीता सिन्हा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद की। ऐसे 41 हितग्राहियों को दो लाख से ज्यादा का चेक देकर उनकी समस्या दूर की गई। गुरुर में विधायक कार्यालय में स्वेच्छानुदान के तहत चेक वितरण कर जरूरतमंद लोगों की मदद का पिटारा खोला गया। अब इस राशि से जरूरतमंद लोग अपने जरूरी कार्य कर सकेंगे। कोई अपना इलाज करवा सकेगा तो कोई उच्च शिक्षा हासिल कर सकेगा। इस चेक के लिए हितग्राहियों ने विधायक संगीता सिन्हा का आभार व्यक्त किया।

विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने जनसम्पर्क अनुदान मद से गुरुर विकासखंड के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 41 हितग्राहियों को कुल 02 लाख 38 हजार रु. का चेक प्रदान किया। जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर, स्वास्थ्यगत समस्या से ग्रस्त लोगों के साथ ही साथ उच्च शिक्षा हेतु 02 छत्राओं को भी गुरुर स्थित अपने कार्यालय में स्वेच्छानुदान का चेक प्रदान किया। इसके पूर्व विधायक ने 13 फरवरी को बालोद विकासखंड के 18 जरूरतमंद हितग्राहियों को 01 लाख 25 हजार रु का चेक प्रदान किया था। जनसम्पर्क अनुदान का चेक प्रदान किए जाने पर लाभान्वितों, समस्त कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page