राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम भैसबोड में संपन्न



बालोद। घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के द्वारा 2 से 8 जनवरी तक राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम भैसबोड में संपन्न हुआ। जिसके समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश प्रसाद देशमुख (राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवा निवृत्त प्राचार्य एवं समाजसेवी) उपस्थित थे। उन्होंने समापन बेला में स्वयंसेवको को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं सिद्धांतों को ग्रहण करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ जे.के खलखो( प्राचार्य एवं संरक्षक महाविद्यालय बालोद ) ने सभी ग्रामवासी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती टिकेंद्री ठाकुर (सरपंच ग्राम पंचायत भैंसबोड) रोमान लाल भूआर्य (उपसरपंच भैसबोड), सोनसाय नेताम (वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य भैसबोड) , घनानंद ठाकुर (ग्राम पटेल ) प्रो. डी.आर बैद्य (वाणिज्य विभाग) प्रो. एल.के गवेल (कंप्यूटर विभाग) कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जे.आर. नायक , सह कार्यक्रम अधिकारी प्रो. वीरेंद्र खरे जी(इतिहास महाविद्यालय बालोद) साथ ही महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे। समापन समारोह के प्रारंभ में शिविर नायक देवेंद्र कुमार साहू ने पूरे ग्राम वासी के समस्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने इस सात दिवसीय शिविर में जितने भी सराहनीय कार्य किए उनके बारे में उल्लेख किया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रो .जे.आर नायक के द्वारा शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन और सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत सभी स्वयंसेवको ने शिविर नायक देवेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में 7 दिन तक गांव में रहकर काम किया और अपना सहयोग दिया। साथ ही गांव में स्वच्छता का संदेश दिया । सुबह प्रातः प्रभात फेरी मे स्वयंसेवक पूरे गांव का भ्रमण कर नारे के साथ पर्यावरण संरक्षण ,शिक्षा जागरूकता, स्वास्थ्य ,सामाजिक कुरीतियों और प्रेरक गीत गाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया । परियोजना कार्य के दौरान शिविर नायक के नेतृत्व पर इन 7 दिनों में अलग-अलग जगह गांव के गलियों ,चौक चौराहों, शिविर स्थल गोंडवाना भवन ,सार्वजनिक स्थलों ,प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला ,गांव की नालियों ,तालाबों ,मंदिर तथा मैदान के परिसर इत्यादि जगह साफ सफाई कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। इन 7 दिनों में बौद्धिक परिचर्चा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री डॉ प्रवीण साहू (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद) , राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत राकेश साहू , चंद्रशेखर पवार (जिला संगठक रेडक्रास अधिकारी बालोद ) टी.आई नवल. कश्यप ( यातायात थाना प्रभारी बालोद) सोनसाय नेताम (वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य भैंसबोड), वीरेंद्र खरे (इतिहास महाविद्यालय बालोद) और ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने अधिकार का उपयोग , यातायात के नियमों का पालन करना ,राष्ट्रीय सेवा योजना की गहराइयों के बारे में बता कर
स्वयं सेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया। रात्रि कालीन कार्यक्रम के दौरान हमारे स्वयंसेवकों के द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय और छत्तीसगढ़ संस्कृति का प्रदर्शन कर ग्रामवासी को जागरूक किया। साथ ही अलग-अलग विषय जैसे शौचालय का उपयोग ,चुनाव में सही प्रत्याशी का चयन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,साक्षरता ,नशा मुक्ति अभियान इत्यादि विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर गांव के लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। समापन के अवसर पर ग्रामवासी ने आश्वासन दिया कि आपके द्वारा दिए गए संदेश से ग्रामवासी बहुत खुश हैं और या विदाई कार्यक्रम से हमारा मन नम है ,क्योंकि यह सात दिवस में लोगों के साथ हमारा बहुत गहरा रिश्ता बन चुका है और आपके द्वारा बताए गए संदेश को हम जरूर याद रखेंगे। और अंत में जाने से पहले वृक्षारोपण कर गांव में पर्यावरण संरक्षण का जागरूकता देकर यह सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page