DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद के भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री से 20 लाख रुपए स्वीकृत, समाज ने विधायक निषाद का भी जताया आभार

बालोद। 9 जनवरी को छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद के पदाधिकारियों ने आभार एवं धन्यवाद देने के लिए गुंडरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के निवास अर्जुन्दा पहुंचे। श्री निषाद इस समय उत्तर प्रदेश प्रवास पर हैं। श्री निषाद ने छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद के भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री से 20 लाख रुपए स्वीकृत कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी। छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद द्वारा विधायक के अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी दंतेश्वरी कुंवर सिंह निषाद को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किए।इस अवसर पर यू आर गंगराले अध्यक्ष, कृष्ण कुमार ठाकुर महासचिव, एस एस नेताम कोषाध्यक्ष, रविन्द्र मंडावी सहसचिव, सेवेन्त मंडावी उपाध्यक्ष तहसील गुंडरदेही, परदेशी राम ठाकुर कोषाध्यक्ष सर्किल मनकी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page