2022 की पहली क्राइम मीटिंग से ही एसपी ने दिए सभी थाना प्रभारियों को काम में सुधार के निर्देश, गलतियों से सीख लेने की भी नसीहत



बालोद। 2022 नए साल की शुरुआत से ही पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीर रहेगी। बालोद जिले में पुलिसिंग को और भी ज्यादा बेहतर किया जाएगा। इसके लिए साल के पहले क्राइम मीटिंग में ही विभिन्न दिशानिर्देश एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को दिए और उन्हें यह भी हिदायत दी गई कि पिछले वर्ष जो गलतियां हो गई है उन्हें दुहराना नही है बल्कि उन गलतियों को सुधारते हुए उससे सीख लेकर आगे बढ़े और अच्छा प्रदर्शन करें। किसी भी थाने से कोई शिकायत ना आने पाए। लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण भी हो तो लंबित मामलों को भी जल्द निराकरण को लेकर सजग रहे। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने प्रभावी बीट व्यवस्था के साथ बेसिक पुलिसिंग पर भी जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उक्त साल की प्रथम क्राइम मीटिंग आयोजित की गई थी। जिसमें सर्वप्रथम जिला अभियोजन के अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों को विवेचना के दौरान होने वाली गलतियों से अवगत कराया गया तथा एनडीपीएस एक्ट, मर्ग जांच एवं आईपीसी तथा माइनर एक्ट की बारीकियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा पिछले वर्ष 2021 के पुलिस थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान वर्ष 2022 की योजनाओं के बारे में थाना प्रभारियों को अवगत कराया। पिछले वर्ष के हर पेंडिंग अपराध के बारे में थाना प्रभारियों से चर्चा की गई तथा उनके निराकरण हेतु सुझाव पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। साथ ही अपराध के निराकरण हेतु थाना प्रभारियों की प्रशंसा की गई। पेंडिंग मर्ग, पेंडिंग शिकायत, पेंडिंग 173 (8 )सीआरपीसी के मामले में सघन चर्चा की गई तथा शीघ्र निराकरण हेतु आदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराध,चिटफंड के प्रकरण चोरी तथा नकबजनी के प्रकरण में शीघ्र निकाल हेतु आदेश थाना प्रभारियों को दिये गये। प्रभावी बीट व्यवस्था के साथ बेसिक पुलिसिंग पर जोर देते हुए सहयोगी पुलिस बनने हेतु पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए एवं पिछले वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को ईनाम देने की भी घोषणा की गई।
क्राइम मीटिंग में अति.पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते, डीएसपी हेड क्वार्टर नवनीत कौर, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी, एसडीओपी गुंडरदेही एसएस मौर्य ,डीएसपी बोनीफास एक्का व समस्त थाना प्रभारी जिला बालोद के उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page