DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा जिला बालोद का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भाजपा ध्वज अवरोहण पश्चात संपन्न, नही आ पाए पूर्व सीएम रमन

बालोद। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला बालोद द्वारा 3 से 5 जनवरी को रखा गया था। प्रथम व द्वितीय दिवस 13 सत्रों में प्रदेश स्तर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षण दिया। तीसरे दिवस समापन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी प्रशिक्षण देने वाले थे। किंतु प्रदेश संगठन के निर्देश पर राज्य में लगे धारा 144 के तहत सभा व आयोजनों में प्रतिबंध को ध्यान में रखकर तीसरे दिवस का प्रशिक्षण स्थगित किया गया। प्रातः 9 बजे प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित भाजपा जिला के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षण आवास में रुके प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के द्वारा भाजपा ध्वज का सम्मान पूर्व अवरोहण पश्चात प्रशिक्षण वर्ग के समापन किया गया।

इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रशिक्षण के आयोजन से जुड़ी जानकारियां दी व प्रदेश से आए वक्ताओं विभिन्न सत्रों के अध्यक्षों प्रशिक्षणार्थियों व व्यवस्था प्रभारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं की ओर से प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने प्रशिक्षण से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उपयोग पर अपने विचार रखे प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी देवेंद्र जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने वाले मंडल अध्यक्षों सहित व्यवस्था प्रभारियों का प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया। प्रशिक्षण पर अपने अनुभव को लेकर शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य जगदीश देशमुख व पूर्व जिला मंत्री पुष्पा बघेल ने अपने अनुभव बताएं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ,प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ,प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री शाहिद खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष छगन देशमुख, प्रशिक्षण वर्ग सह प्रभारी त्रिलोकी साहू ,राकेश छोटू यादव ,जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे ,प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र माहला, प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ सह संयोजक शिव धरमगुडे, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,प्रेम साहू, कौशल साहू ,दुष्यंत सोनवानी, रुपेश सिन्हा ,मनीष झा ,सहित व्यवस्था प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, शरद ठाकुर, सुरेंद्र देशमुख कमलेश सोनी ,राजीव शर्मा ,जितेंद्र साहू, तोमन साहू, एकांत पवार ,संजय साहू ,दानवीर साहू, जितेंद्र साहू, तोमन साहू ,संजय साहू, संजय जांगड़े ,कमल पंपालिया, चित्रसेन साहू, मन्नू झोरी, शेखर वर्मा, डॉ वीरेंद्र साहू ,गजेंद्र यादव तथा संतोष कौशिक, पूनम साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, सत्या गांवरे, अंबिका यादव, सुनीता मनहर ,सुभद्रा टांडेकर ,बृजेश गुप्ता अमित दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page