DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रायपुर रेल मंडल में रिसामा – गुंडरदेही स्टेशन के मध्य स्थित समपार फाटक -परसदा फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा

रायपुर

रायपुर रेल मंडल में रिसामा – गुंडरदेही स्टेशन के मध्य स्थित समपार फाटक कमांक DD-24 कि.मी. 893 / 15-16 (परसदा फाटक) में स्थित है, उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक के मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस हेतु यह समपार दिनाँक 06.01.2022 से दिनाँक 14.01.2022 तक प्रत्येक दिन अपराह्न 02:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा जिसके कारण समपार फाटक से वाहनों का आवागमन नही हो पायेगा।

समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है। इस समपार फाटक से गुजरने वाले यातायात को डी. डी- 27 किमी. 896 / 14-15 (देवरी फाटक) से वैकल्पिक रूप से पास किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page