DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नए साल पर इस गांव के युवाओं ने हरियाली सहेजने का किया काम

बालोद। नए साल पर लोग नया संकल्प लेते हैं, कुछ नया करने या बुराइयों को त्यागने का। इस क्रम में ग्राम देवी नवागांव के युवाओं ने भी पर्यावरण सहेजने का संकल्प लिया और इस काम में जुट गए। गांव के युवाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की तो साथ ही उन जगहों पर पौधे भी लगाए। उनकी देखभाल का भी जिम्मा उठाया। इस पहल में कुणाल निषाद,देवेंद्र निषाद,लोकेश उर्वशा,सागर साहू ,विकास निषाद,दुष्यंत निषाद,अनिल ठाकुर ,सोमेश्वर निषाद,इंद्रजीत सेन,तारेन्द्र करियाम,मुकेश निषाद ने भूमिका निभाई। आमतौर पर नए साल पर युवा धूम धड़ाका करते हैं, सैर सपाटे पर जाते हैं लेकिन इन युवाओं ने नए साल में कुछ अच्छा करने की सोच रखते हुए पर्यावरण को बढ़ावा दिया ताकि आने वाली पीढ़ी को भी इसका फायदा हो और लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो।

You cannot copy content of this page