DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समरस सियान संघ का चुनाव सम्पन्न, राधेश्याम चन्द्राकर अध्यक्ष निर्वाचित

नववर्ष मिलन समारोह व जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए संघ के सभी वरिष्ठ सदस्यगण

उतई/बालोद। समरस सियान संघ उतई के द्वारा नववर्ष के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत डुमरडीह के उपसरपंच प्रदीप पाटिल, सक्षम जन फाउण्डेशन दुर्ग के अध्यक्ष युवा समाजसेवी प्रमोद जैन, एवं बालोद जिले के नवाचारी शिक्षक श्रवण कुमार यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर समरस सियान संघ उतई के कार्यकारिणी समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष राधेश्याम चन्द्राकर, उपाध्यक्ष देव प्रकाश आडिल, महासचिव पुनाराम साहू, सचिव कलाराम साहू एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह साहू निर्वाचित हुए। इस नववर्ष मिलन समारोह में संघ के सदस्य राम रतन साहू, मानसिंह देवांगन, भीखम देवांगन एवं उपसरपंच प्रदीप पाटिल का जन्मोत्सव कार्यक्रम भी मनाया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन जोहन लाल साहू एवं आभार प्रदर्शन देव प्रकाश आडिल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में समरस सियान संघ के सभी वरिष्ठ सदस्यगण सहित पत्रकार देवेन्द्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page