बालोद। स्वामी रामदेव महाराज एवं 13 अन्य संस्थाओं के सहयोग से भारत की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का साक्षी छत्तीसगढ़ भी बनेगा। इसको लेकर जिला बालोद पतंजलि योग समिति ने अपनी तैयारी प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम उच्चतर माध्यमिक शाला पीपरछेड़ी को चुना। जिले के विभिन्न स्कूलों में इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के जितने भी स्कूल हैं, उन सभी को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। सभी स्कूलों को अपने यहां इस कार्यक्रम को आयोजित करना है।सामाजिक संगठन खेल संगठन भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस तरह कर सकते हैं। पंजीकरण
सूर्य नमस्कार में प्रतिभाग करने के लिए www.75suryanamaskar.com पर पंजीकरण किया जा सकता हैं। 1जनवरी से 22 फरवरी के बीच प्रतिभागी को 21 दिन तक 13 सूर्यनमस्कार करने होंगे। पंजीकरण व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों प्रकार से हो सकते हैं।अंत मे सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। सबन्धित जानकारी के लिए संपर्क नम्बर 8103491246,8435329368 हैं। इस आयोजन के लिए सर्वप्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी में भारत स्वाभिमान न्यास के अध्यक्ष मुकेश आरदा ने एक दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जिसमें 300 से अधिक छात्र छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। जिसमें मुकेश आरदा ने बताया कि आप सभी यदि प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हैं तो आप मेरूदंड के रोगो से बच सकते हैं जैसे स्लिपडिस्क सर्वाइकल फोजनसोल्डर महिलाओं में कमर दर्द लड़कियों में पीसीओडी की समस्या बहुत पाया जा रहा है। कारण शारीरिक श्रम न के बराबर हो गया है। पहले जमाने में पीसीओडी बहुत कम लोगों को होता था क्योंकि कुआं बोरीग से पानी निकाल कर लाते थे जिससे उनकी शारीरिक श्रम हों जाता था। वर्तमान में मोबाइल पर ज्यादातर समय देने लगे हैं। इसलिए योग करना अनिवार्य हो गया है। कम कम से एक घंटा ज़रूर योग प्राणायाम के लिए निकाले और कहा कि अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से आपके मेधा शक्ति बढ़ती है।आप आज़मा कर देख लिजियेगा। उमेश साहू व्याख्याता ने प्राचार्य एवं समस्त शाला परिवार का आभार जताया। उमेश साहू ने बच्चों को बताया कि योग करने से आतंरिक सुरक्षा मजबूत होती है। मन की चंचलता दूर होती है। प्रतिदिन योग करने से शरीर में जितने भी विजातीय तत्व बाहर हो जाता है।इस पूरे कार्यक्रम को संचालित करने के लिए बालोद जिले के जिला प्रभारी आयोजन में उच्चतर माध्यमिक शाला पीपरछेड़ी के प्राचार्य एन के मंडावी वरिष्ठ व्याख्याता यू एल देशमुख एवं आईएल साहू, जे आर साहू सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। संस्था के सभी स्टाफ ने इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की है।
