DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नर्रा में गिरे बर्फ के गोले, चौपट फसल देख किसान मुआवजे के लिए बोले

देखिये रात की वीडियो

बालोद। जिले में भी ओलावृष्टि की शिकायत प्राप्त हुई है। बीती रात को नर्रा सहित आसपास के गांव में ओलावृष्टि हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी सामने आया है। बड़े आकार के ओले यहां गिरे हैं। इससे जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है तो वहीं खेती किसानी भी चौपट हो गई है। खेतों में लगी दलहन सहित अन्य फसल खराब हो गई है। इस बार किसानों द्वारा धान की जगह दलहन तिलहन भी बोया गया था। क्योंकि शासन ने इसकी अपील भी की है। लेकिन इस ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत को पानी में डुबो दिया। किसान इंद्रजीत साहू ने कहा कि नर्रा व आसपास के कई गांवों के किसान इस ओलावृष्टि से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। फसल तैयार होने से पहले ही नष्ट हो गई है। किसानों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जिला प्रशासन सहित कृषि विभाग को सर्वे कर मुआवजा दिलाने की गुहार किसानों ने लगाई है। रात में 7 बजे से 7:30 तक लगातार बर्फ बारिश से ग्राम नर्रा के किसानों का दलहन व तिलहन फ़सल बर्बाद हो गया है। किसान रामकुमार कुंजाम ने बताया उनके खेत का उड़द का फ़सल भी पुरी तरीके से बर्फ गिरने से खराब हो गया। बता दें कि लगातार दो दिन से क्षेत्र में बारिश हो रही है। हालांकि दूसरे दिन बारिश कम हुई। लेकिन रात में भी कई इलाके में जोरदार बारिश होती रही। तो वहीं मौसम विभाग ने भी अभी और मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। दूसरे दिन भी सोसाइटी में धान खरीदी नहीं हो पाई है।

मौसम वैज्ञानिक ने ये कहा है

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके कारण प्रदेश में गुरुवार कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए थे तथा एकदम हल्की बारिश होने की संभावना रही।
इस तंत्र के पूर्व की ओर चले जाने के कारण प्रदेश में 31 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रातः काल में मध्यम से घना कोहरे जाने की संभावना है। कोहरे के कारण यातायात में बाधा पड़ सकता है।

You cannot copy content of this page