DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब बालोद जिले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का दौरा, पढ़िए खबर, कहां- कब हो रहा है उनका आगमन?

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा मंगलवार को बालोद जिले में रहा। अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का दौरा भी बालोद जिले में होगा। उनका दौरा गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में है। उनके आगमन को लेकर समय सारणी भी जारी हो चुकी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 30 दिसंबर को बालोद जिला आएंगे। वे सुबह 11:30 बजे खनिज नगर मौलश्री विहार रायपुर से कार से रवाना होकर 1:15 बजे गुंडरदेही पहुंचेंगे। जहां खप्पर वाड़ा चौक में पहले उनका स्वागत होगा। फिर डंगनिया ग्रीन्स रिसॉर्ट गुंडरदेही आगमन होगा। 2:50 बजे कचांदुर में स्वागत फिर राजेंद्र राय के पेट्रोल पंप के पास स्वागत, धमतरी चौक गुंडरदेही में स्वागत, 2:50 बजे धमतरी चौक गुंडरदेही से प्रस्थान कर 3 बजे इरागुड़ा पंचायत भवन आगमन होगा। जहां वे 3 से 4:30 बजे तक श्री गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4:30 बजे इरागुड़ा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

इरागुड़ा में हो रहा है गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन

30 दिसंबर गुरुवार को ग्राम इरागुड़ा में बाबा गुरु घासीदास की 265 वी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा डॉक्टर रमन सिंह शामिल होंगे। आयोजन की अध्यक्षता केंद्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री भारत सरकार रेणुका सिंह करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा भाजपा एवं पूर्व विधायक आरंग नवीन मार्कंडेय, पद्मश्री अलंकृत डॉ आर एस बारले, मिनीमाता पुरस्कार से सम्मानित अमृता बारले, पूर्व बाल संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन, प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, सौरभ लुनिया, लेख राम साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय, बालमुकुंद देवांगन, दीपक साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर, मोहन जैन, दुष्यंत सोनवानी, योगेश चंद्राकर सरपंच होंगे। रात्रि में फुलवारी दावना तमोरा के कार्यक्रम की प्रस्तुति भी होगी।

You cannot copy content of this page